Homeदेशआजादी दिवस : पटना गाँधी मैदान से सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान ,दस...

आजादी दिवस : पटना गाँधी मैदान से सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान ,दस लाख नौकरी देने का वादा !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
गांधी मैदान से बिहार के लोगों को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार और नौकरी को लेकर काम कर रही है। पांच लाख लोगों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है, जबकि दो लाख पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था, जबकि अब तक 12 लाख लोगों को बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के अवसर मुहैया कराने में भी बिहार सरकार लगातार काम कर रही है।  24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक साल में हमारी सरकार 10 लाख और रोजगार के अवसर मुहैया कराने जा रही है। 

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को नमन किया।  उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बिहार का अहम योगदान है। हम बिहार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब उन्हें बिहार की सत्ता मिली थी तो बिहार की स्थिति बेहतर नहीं थी। बिहार में स्कूल नहीं थे, जो स्कूलें थी उसमें शिक्षक नहीं थे। हमारी सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था की, शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति हुई है।  बिहार आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचनाओं के विकास में बिहार सबसे बेहतर परिणाम दे रहा है। राज्य में निवेश का माहौल बना है. बड़ी बड़ी कंपनियां निवेश करने बिहार आ रही है। 

समारोह में सरकार के विकास व लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान और महिला सशक्तीकरण की उपलब्धि 13 विभागों की झांकियां दिखायी गयी।  परेड में 20 टुकड़ियां भाग ली। दानापुर की एएसपी दीक्षा परेड का कमांड की।  वहीं, डीएसपी पल्लवी कुमारी सेकेंड इन कमांडर थी। 

Latest articles

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

More like this