Homeदेशकांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील सिंघवी तेलंगाना से पहुंचेंगे राज्यसभा !

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील सिंघवी तेलंगाना से पहुंचेंगे राज्यसभा !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील तेलंगाना से राज्यसभा जायेंगे। कांग्रेस ने इसको लेकर झंडी दिखा दी है।पिछले दिनों भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस के नेता के केशव राव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी सीट खाली हुई थी। 

कांग्रेस इस सीट से सिंघवी को राज्यसभा भेजेगी। इससे पहले वे छह साल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में रहे थे। इस साल के दोवार्षिक चुनावों में कांग्रेस ने उनको हिमाचल प्रदेश से टिकट दिया था लेकिन वे चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से एक चिट्ठी जारी की गई, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेलंगाना से राज्यसभा के आगामी उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अभिषेक सिंघवी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

यह सीट बीआरएस सांसद के केशव राव के इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। राव का अभी दो साल का कार्यकाल बचा हुआ था।

चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उपचुनाव तीन सितंबर को होना है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत के आधार पर सिंघवी को यह सीट जीतने में मुश्किल नहीं आएगी। 

सिंघवी के जीतने से उच्च सदन में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 27 हो जाएगी। चुनाव आयोग ने 12 सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी की है। बुधवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

Latest articles

कम्युनल’ कंट्रोवर्सी के बीच ए.आर. रहमान का आया बयान, बोले- मेरा मकसद…

जाने-माने संगीतकार ए.आर. रहमान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रहमान ने...

PM मोदी का असम को तोहफा, काजीरंगा में बनेगा 35 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं।रविवार को उन्होंने असम के...

क्या है आधार लॉक-अनलॉक फीचर है? जानिए कैसे यह आपके डेटा को रखता है सेफ

  Aadhaar  में एक बड़े काम का फीचर होता है। इस फीचर को Aadhaar Lock/Unlock...

रोज सिर्फ 2 चम्मच पिसी अलसी और बीमारियां छूमंतर; जानिए इसके जादुई फायदे

पिसी हुई अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैट, फाइबर और लिगनैन होते हैं, जो...

More like this