आज मिलेंगे भारत और चीन के कमांडर, 19 वें दौर की होगी वार्ता

0
119

बीरेंद्र कुमार झा

भारत और चीन के बीच जारी के स्रोत को लेकर आज 19 में दौड़ की कमांडर स्तर की बातचीत होने जा रही है दोनों देशों के सैन्य अधिकारी लद्दाख से लगी पूर्वी सीमा पर चल चल रहे तनाव को कम करने की दिशा में बात करेंगे इससे पहले 18 बार बातचीत हो चुकी है इस बार से अधिकारी में मिलेंगे बताया जा रहा है कि भारत पूर्वी लद्दाख मोर्चे से सैनिकों की वापसी के लिए चीन पर दबाव डाल सकता है चार महीना बाद दोनों देशों के सेवा अधिकारियों के बीच वार्ता होने जा रही है।

भारत में एलएसी पर बढ़ा दी तैनाती 68000 अतिरिक्त सैनिक भेजे गए

एलएसी पर चीन के द्वारा लगातार अपनी सैन्य स्थिति मजबूत करने के मद्देनजर भारत ने भी इस क्षेत्र में अपने जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। गलवान की झड़प के बाद पहली बार भारत ने एलएसी पर बड़ी तैनाती कर दी है। बताया जा रहा है कि पूर्वी लद्दाख में 68000 अतिरिक्त सैनिकों के साथ ही उस क्षेत्र में 90 टैंक तैनात कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि कश्मीर में भी भारत ने मिग – 29 स्क्वाड्रन और ड्रोन तैनात कर दिए हैं जिससे कि पाकिस्तान और चीन दोनों के साथ लगी सीमा पर निगरानी की जा सके और साथ ही साथ चीन के साथ होने वाले वार्ता के दौरान उस पर भारत के पक्ष में दबाव बनाया जा सके।

देपसांग और डेमचौक से सेना हटाने पर होगा जोर

प्राप्त सूचना के अनुसार सैन्य अधिकारी इस मीटिंग में देवसांग और डेमचौक से सेना हटाने पर जोर दे सकते हैं। देवसांग मैदान में चीन ने कई महीने से भारत की पेट्रोलिंग पर अवरोध पैदा कर रखा है।वहीं वह देवसांग मैदान और चार्डिंग निंगलूंग नाला से सेना हटाने की मांग पर मुकर जाता है।गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर साफ कर चुके हैं 3 साल से जारी तनाव बेहद कठिन डिप्लोमेटिक चैलेंज बना हुआ है।उन्होंने कहा था कि दोनों देश के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत रुकी नहीं है।

क्या है इस वार्ता में खास

2020 में चीन की तरफ से एलएसी पर यथास्थिति बदलने की कोशिश के बाद दोनों देशों में तनाव जारी है।इस बीच दोनों देशों के सैन्य अधिकारी 18 बार वार्ता कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई पुख्ता हल नहीं निकला है। इस बार संभावना है कि विदेश मंत्रालय और आईटीबीपी के अधिकारी भी वार्ता में शामिल होंगे,जिससे कोई पुख्ता हल निकालने की संभावना ज्यादा है।भारतीय पक्ष की तरफ से फायर एंड फ्यूरी कॉप्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रशीम बाली वार्ता करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here