23 अगस्त नेशनल स्पेस दे,लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति, चंद्रयान 3 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तीन बड़ी घोषणाएं

0
217

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान तीन मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की जमकर सराहना की। उन्होंने इसरो में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए तीन बड़ी घोषणाएं की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 3 और चंद्रयान 2 के लैंडिंग पॉइंट का नामकरण किया और बताया 23 अगस्त को हर साल देश भर में नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा।

23 अगस्त को देश में मनाया जाएगा नेशनल स्पेस डे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की टीम को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणाएं की और कहां की 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफलता के सम्मान को नेशनल स्पेस डे के नाम से जाना जाएगा।

चंद्रयान 3 के लैंडिंगा पॉइंट को शिव शक्ति और चंद्रयान 2 की लैंडिंग पॉइंट को तिरंगा नाम से जाना जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो और बड़ी घोषणाएं करते हुए बताया कि चंद्रयान तीन ने चंद्रमा की सतह पर जहां लैंडिंग किया उसे अब शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा ।इस अवसर पर उन्होंने चंद्रयान 2 को भी याद किया और उस मिशन को भी सम्मान देते हुए बताया कि जहां चंद्रयान 2 ने लैंड किया था, उसे स्थान को तिरंगा के नाम से जाना जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने तय किया था कि जब चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंच जाएगा,तब हम कांडिंग के दोनों बिंदुओं का नामकरण करेंगे। आज मुझे लगता है कि जब हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है और चांद पर तिरंगा है तो तिरंगा के अलावा उस स्थान का नाम और क्या दिया जा सकता है।इसलिए चंद्रमा की उसे स्थान पर जहां चंद्रयान 2 ने कदम रखे थे उसे अब तिरंगा के नाम से जाना जाएगा।
तिरंगा प्वाइंट हमे सीख ïदेगा की कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती है। अगर दृढ़ संकल्प हो तो सफलता हर हाल में मिलती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here