कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल

0
4

पीठ दर्द आमतौर पर एक सामान्य समस्या माना जाता है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पोश्चर या ज्यादा एक्सरसाइज, इन वजहों को अक्सर इसका कारण मान लिया जाता है। ज्यादातर मामलों में यह सही भी होता है।लेकिन कई बार शरीर ऐसे संकेत देता है, जो सिर्फ मांसपेशियों तक सीमित नहीं होते। लगातार बना रहने वाला, अलग तरह का महसूस होने वाला दर्द किडनी से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकता है।

मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर तरह का बैक पेन एक जैसा नहीं होता। मांसपेशियों से जुड़ा दर्द आमतौर पर मूवमेंट से बढ़ता है, आराम करने पर कम होता है और गर्म सिकाई या स्ट्रेचिंग से राहत मिलती है लेकिन किडनी से जुड़ा दर्द अलग तरह का होता है कि यह गहराई में महसूस होता है, मूवमेंट से ज्यादा प्रभावित नहीं होता और आराम करने पर भी आसानी से नहीं जाता है। यही फर्क इसे पहचानने में अहम बनाता है।

डॉ. रतन झा के अनुसार अक्सर बैक पेन को मसल्स की समस्या मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, खासकर जब यह धीरे-धीरे शुरू होता है। लेकिन किडनी से जुड़ा दर्द अलग व्यवहार करता है, जिसे समझना जरूरी है।

किडनी से जुड़ी समस्याएं शुरुआत में तेज लक्षणों के साथ नहीं आतीं। यह धीरे-धीरे बढ़ती हैं और सामान्य परेशानियों के पीछे छिप जाती हैं।पेशाब के पैटर्न में बदलाव, जलन, पेशाब का रंग गहरा होना या आंखों और पैरों के आसपास हल्की सूजन, ये सभी संकेत हो सकते हैं कि समस्या सिर्फ पीठ दर्द तक सीमित नहीं है।इसके अलावा लगातार थकान या शरीर में भारीपन महसूस होना भी एक संकेत हो सकता है।

डॉ. हिमा दीप्ति अल्ला बताती हैं कि किडनी से जुड़ा दर्द हमेशा तेज नहीं होता।यह अक्सर कमर या साइड में हल्का लेकिन लगातार रहने वाला दर्द होता है, जिसे लोग पोश्चर या लंबे समय तक बैठने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

कई बार शरीर छोटे-छोटे बदलावों के जरिए चेतावनी देता है।जैसे झागदार पेशाब, ऐसा महसूस होना कि ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हुआ या ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव।ये लक्षण आमतौर पर लोग रोजमर्रा में नोटिस नहीं करते, लेकिन यही शुरुआती संकेत हो सकते हैं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के आंकड़ों के मुताबिक, क्रॉनिक किडनी डिजीज अक्सर शुरुआती स्टेज में इसलिए पकड़ में नहीं आती क्योंकि इसके लक्षण बहुत हल्के या अस्पष्ट होते हैं।डॉक्टरों का कहना है कि हमारी रोज की आदतें भी किडनी हेल्थ पर बड़ा असर डालती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here