महिला सिपाही के पति ने खेला खूनी खेल, मां-पत्नी और बच्चों की हत्या करके खुद भी खुदकुशी की

0
102

भागलपुर पुलिस लाइन में 5 लोगों की संदिग्ध हालत में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस लाइन के क्ववाटर्र से एक महिला सिपाही और उसके परिवार के 4 अन्य सदस्यों की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पुलिस महकमा में अफरा तफरी मच गया।आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, डीएसपी लाइन सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मी मौजूद हैं।

पुलिस ने जांच की बात कहकर घटनास्थल पर जाने से सभी लोगों को रोक दिया है।पुलिस लाइन में प्रवेश वाले सभी दरवाजों को सील किया गया है। पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला सिपाही के पति ने हत्या की बात को स्वीकार किया है। चर्चा है कि सिपाही पत्नी सहित दो बच्चों और अपनी मां की हत्या कर युवक खुद फंदे से लटक गया। हालांकि पहले नीतू के द्वारा बच्चों और सास की हत्या किए जाने की बात भी चर्चा में आ रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीआईजी विवेकानंद ने मीडिया को बताया कि कांस्टेबल नीतू कुमारी, उसके दो बच्चों और नीतू की सास का शव मिला है, चारों का गला रेता गया है। जबकि नीतू के पति का शव टंगा में हुआ मिला है।उन्होंने बताया कि मृतक परिवार के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।मृतक महिला सिपाही नीतू कुमारी 2015 बैच की हैं। आसपास के पुलिस कर्मियों से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से विवाद चल रहा था।कल शाम में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

डीआईजी ने कहा कि दोनों के बीच का झगड़ा सड़क पर भी कई बार आ जाता था।एक सुसाइड नोट बराtमद हुआ है जिसमें अवैध संबंध का आरोप पति ने लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

इस हत्या को लेकर कई बातें चर्चा में है।पंकज और नीतू के दो बच्चे थे। बड़ा बेटा शिवांश उर्फ शीबू साढ़े चार साल का और बेटी श्रेया साढ़े तीन साल की थी।सूत्र बताते हैं कि नीतू के पति ने सुसाइड लेटर में जिक्र किया है कि नीतू ने बच्चों और अपनी सास की हत्या गला रेतकर कर दी। जिसके बाद पंकज ने नीतू की हत्या ईंट से कूचकर और चाकू मारकर कर दी।हालांकि पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद होगा। पुलिस इस घटना की गुत्थी सुलझाएगी। वहीं चर्चा है कि घटना के दौरान किसी तरह का शोर नहीं हुआ।जब मंगलवार की सुबह दुध वाला रोज की तरह पहुंचा तब घटना बाहर आयी

कांस्टेबल नीतू बक्सर का और उसका पति पंकज आरा का रहने वाला है।दोनों के दो बच्चे थे। पंकज ने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने का जिक्र किया है।
उसने हत्या की बात को भी स्वीकारा है। गौरतलब है कि कांस्टेबल नीतू और पंकज ने प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों एक मॉल में काम करते थे।
फिर नीतू ने कुछ साल पहले कांस्टेबल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी,जिसके बाद उसने ट्रेनिंग संपन्न होने पर पंकज से विवाह कर लिया था। नीतू पहले नवगछिया में तैनात थी।वर्ष 2022 में उसका तबादला भागलपुर में हुआ था। वहीं इस हत्याकांड मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।पुलिस द्वारा हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here