LED बल्ब देने के बहाने आपके घर आकर कर सकता है फ्रॉड

0
24

फ्री एलईडी बल्ब देने के बहाने आपके साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा सकता है। पहले भी ऐसे केस आए हैं और अब एक बार फिर से मासूम लोगों को ठगा जा रहा है। बताया जाता है कि गांव-देहात में लोगों के साथ आज के समय में बड़ा फ्रॉड हो रहा है। 4 से 5 लोग घर पर आकर बोलते हैं कि सरकारी स्कीम से आपको LED बल्ब फ्री में दिए जा रहे हैं या कई बार कुछ पैसे जैसे- 10 या रुपये मांगे जाते हैं। जो लोग भरोसा करते हैं, उनके साथ फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।

फ्रॉड करने वाला लोगों से फ्री एलईडी बल्ब देने के नाम पर आधार कार्ड की मांग करता है।जैसे ही व्यक्ति अपना आधार कार्ड देता है, उसे मोबाइल पर आया ओटीपी बताने को कहा जाता है।ओटीपी देने के बाद आरोपी लोगों के आधार कार्ड पेमेंट इनेबल सिस्टम (AePS) से लोन करवा लेता है और।आपके नाम पर स्वीकृत लोन की राशि लेकर रफूचक्कर हो जाता है।

फ्री एलइडी बल्ब के नाम पर फ्रॉड करने वाले व्यक्ति से बचने के लिए
ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ अपना आधार कार्ड शेयर ना करें, जो कुछ फ्री में या बहुत कम पैसों में चीज देने के बदले आपसे आधार ओटीपी मांगे उस व्यक्ति को आधार कार्ड देने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह आधिकारिक व्यक्ति हो जैसे- कोई सरकारी कर्मचारी या बैंक कर्मी आदि।अगर किसी परिस्थिति में आधार कार्ड देना भी पड़े तो मास्क्ड आधार कार्ड ही दें। इससे आधार कार्ड के नाम से आपके साथ किसी भी तरीके का फ्रॉड नहीं होगा।मास्क्ड आधार कार्ड ऑनलाइन जनरेट हो जाता है।किसी के साथ किसी भी तरीके का कोई फाइनेंशियल फ्रॉड होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दें।

फ्री एलइडी बल्ब देने के बदले आधार कार्ड डिटेल और उस पर आने वाले ओटीपी मांगने के मामले पहले भी सामने आए हैं। भोले भाले लोग झांसे में आ जाते हैं और सस्ते बल्ब के चक्कर में अपनी गोपनीय जानकारी शेयर कर देते हैं। सरकार ऐसी धोखाधड़ी को लेकर चेतावनी जारी कर चुकी है। याद रहे कि आधार कार्ड के साथ आप बैंक अकाउंट नंबर जुड़ा होता है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही आपको फ्रॉड का शिकार बना सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here