राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर नीतीश कुमार ने जताई खुशी,सुशील मोदी ने कहा सजा है अभी बरकरार

0
82

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां इस पर खुशी जाहिर की है, वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की सजा अभी खत्म नहीं हुई है।वह वह सजा से बरी नहीं हुए हैं ।उनकी सजा केवल स्थगित की गई है।मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सोमवार को राहुल गांधी लोकसभा आए और सदन की कार्यवाही में शामिल हुए।राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर खुशी जताई और कहा कि जब उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई थी तो सभी को बहुत बुरा लगा था।

राहुल गांधी की सदस्यता जाने से हुआ था दुख

बिहार म्यूजियम के 6 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ सत्ताधारी दल के कई नेता शामिल हुए थे।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब मीडियाकर्मियों ने नीतीश कुमार से राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने को लेकर उनसे सवाल किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल हो गई। यह बहुत खुशी की बात है।नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनकी सदस्यता चली गई थी, तो सभी को खराब लगा था। सुप्रीम कोर्ट से फैसला हो गया है ,तो हर किसी को खुशी है।उन्होंने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि बहुत अच्छा हुआ है कि उनकी सदस्यता बहाल हो गई है ।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अब पूरे देश में एकजुट होकर अगले चुनाव में मिलकर लड़ने जा रही है। पटना से इस काम की शुरुआत हुई और मुंबई में इसकी बैठक होने वाली है।

राहुल गांधी को नहीं किया गया है दोषमुक्त

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भिन्न विचार रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे बीजेपी नेता सुशील मोदी ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की राहुल गांधी और कांग्रेस समेत सारा विपक्ष जश्न मनाए,इसमें रोक कहां है? लेकिन राहुल गांधी को अभी दोषमुक्त नहीं किया गया है,केवल उनकी सजा पर रोक लगाई गई है। अभी भी उनकी अपील पेंडिंग है। उसका इंतजार करना चाहिए। जब 2 साल की सजा हुई तब उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया, लेकिन अभी वे बरी नहीं हुए हैं। उन पर जो आरोप थे वे आरोप अभी भी बरकरार है। उनके सांसद में आने से बीजेपी के स्वास्थ्य पर क्या फर्क पड़ने वाला है ! इससे पहले भी वे संसद के सदस्य थे तो उससे बीजेपी की सेहत पर क्या असर पड़ा था?

राहुल गांधी से एनडीए को कोई परेशानी नहीं

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की वापसी से एक कांग्रेसी भले ही खुश हो रहे हो, लेकिन उनके सहयोगी दुखी हैं।राहुल गांधी के सदन में वापस आने से सबसे अधिक किसी को दुख पहुंचा है तो वह है शरद पवार ,ममता बनर्जी और सबसे ज्यादा नीतीश कुमार दुखी हैं।इन तीनों का बड़ा सपना टूट गया है।राहुल गांधी के सदन वापस आने से एनडीए को कोई परेशानी नहीं होने वाली है, बल्कि यह समझना चाहिए कि राहुल गांधी पहले भी सदन के मेंबर थे तो उस समय क्या एनडीए के सेहत पर कोई असर पड़ा था।

राहुल गांधी संसद में लौटे

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई है ।मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की है।ऐसे में सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी संसद पहुंचे और पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले गांधी प्रतिमा को नमन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here