माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने संभाला पदभार

0
4

माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा – सिंचाई सुविधाओं में विस्तार ला कर किसानों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति बेहतर करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता

पटना,09 मई 2026:लघु जल संसाधन विभाग के माननीय मंत्री डाॅ. संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर विभाग के सचिव श्री बी. कार्तिकेय धनजी, अपर सचिव श्रीमती संगीता सिंह, अपर सचिव श्री सुशांत कुमार, अभियंता प्रमुख श्री सुनील कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं ।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत सचिव महोदय ने मंत्री महोदय को विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी दी एवं भविष्य की कार्य योजनाओं से अवगत कराया।

मीडिया से बातचीत में माननीय मंत्री ने कहा कि जल स्तर में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार तथा जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के माध्यम से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना विभाग की पहली प्राथमिकता है।

माननीय मंत्री ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमित रूप से विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन और समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएँगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई योजनाएँ प्रारंभ की जाएँगी, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि हो तथा किसानों की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here