झारखंड विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा,पहले बिजली काटी,विपक्षी विधायकों को उठा ले गए मार्शल

0
102

इस समय झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है।यह सत्र शुरू से ही हंगामेदार चल रहा है। बुधवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र मैं हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।यह ड्रामेदार हंगामा सदन की कार्यवाही तक ही नहीं, बल्कि उसके बाद भी देर रात तक चलता रहा।

सदन की कार्यवाही खत्म होने के आठ घंटे बाद भी विपक्षी विधायक सदन में डटे रहे। आखिरकार स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के आदेश पर विधानसभा के मार्शलों की संख्या बढ़ाई गयी और विपक्षी विधायकों को मार्शल आउट किया गया।हालांकि विपक्षी विधायक विधानसभा परिसर में ही सदन से बाहर रात सवा 11 बजे तक डटे हुए थे।

देर रात तक चले इस राजनीतिक ड्रामा में, जब विपक्षी विधायक कार्यवाही खत्म होने के बाद भी सदन में डटे रहे, तो वहां की बिजली काट दी गयी। इस पर विपक्षी विधायक नाराज हो गए।इसके थोड़ी देर बाद विपक्षी विधायकों को मार्शलों ने घेर लिया।इस बीच इन्हें मनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने सीएम हेमंत सोरेन से गुरुवार को सदन में रोजगार और बेरोजगारी भत्ते पर बयान देने की मांग की और मांग न माने जाने पर वहीं डटे रहे।

विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ रहा है।बुधवार को भी विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। आखिरकार हंगामे के बाद सदन गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी।विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही बीजेपी ने बांग्लादेशी मुसलमानों की घुसपैठ का मुद्दा सदन में उठाया। इससे जमकर हंगामा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here