Homeदेशहोली की रात तेज रफ्तार थार ने बरपाया कहर, 8 को कुचला,...

होली की रात तेज रफ्तार थार ने बरपाया कहर, 8 को कुचला, दो की मौत

Published on

न्यूज डेस्क
राजधानी दिल्ली में होली के दिन मलाई मंदिर इलाके में तेज रफ्तार थार ने आठ लोगों को कुचल दिया। थार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसने अन्य 2 वाहनों में भी टक्कर मार दी। थार गाड़ी की चपेट में आने वाले लोग फुटपाथ और पटरी पर फल की दुकानें लगाते हैं।

हादसे में घायल सभी लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मामला में आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा दक्षिण पश्चिमी जिला स्थित वसंत बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। बताया जा रहा है कि थार नियंत्रण खोने के चलते खंभे से टकराई फिर कुचलती चली गई। थार की स्पीड इतनी तेज थी, कि उसकी टक्कर से अन्य दो कारों के परखच्चे उड़ गए। कार में मौजूद लोग भी घायल हुए। सामने आई एक साइकिल भी कबाड़ में बदल गई। सड़क किनारे बनी बाउंड्री से टकराते ही थार खिलौने की तरह पलट गई और शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this