हेमंत करकरे की जान आतंकी कसाब की गोली से नहीं गई थी,कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल

0
107

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने एटीएस के पूर्व चीफ आईपीएस हेमंत करकरे को लेकर जो विवादित बयान दिए हैं, उससे बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इधर बयान पर राजनीति तेज होने के बाद भी विजय वडेट्टीवार अपने बयान पर कायम हैं।

विजय वडेट्टीवार ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर क्या दिया बयान

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मुंबई उत्तर मध्य से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम पर निशाना साधते हुए कहा कि निकम ने बिरयानी का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को बदनाम किया। उन्होंने निकम पर हमला जारी रखते हुए कहा, बाद में निकम ने अपनी झूठ मान ली थी और बताया था कि कसाब द्वारा बिरयानी मांगने वाली बात में कोई सच्चाई नहीं थी। वडेट्टीवार ने आगे दावा किया और कहा कि जिस गोली से हेमंत करकरे की मौत हुई थी, वह कसाब के बंदुक से निकली गोली नहीं थी, बल्कि आरएसएस के वफादार पुलिस अधिकारी की गोली से हेमंत करकरे की मौत हुई थी। वडेट्टीवार ने आगे कहा, कोर्ट में ऐसे सच्च को छुपाने वाले को बीजेपी ने टिकट दिया है।

अपने बयान पर वडेट्टीवार कायम

हेमंत करकरे पर दिए बयान पर राजनीति होने के बाद कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, वे मेरे शब्द नहीं हैं, मैंने सिर्फ वही कहा जो एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखा था। वहां हर जानकारी थी जिस गोली से हेमंत करकरे को गोली मारी गई, वह आतंकवादियों की गोली नहीं थी।उन्होंने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि आज जनता की हितों
के लिए चुनाव नहीं लड़े जा रहे हैं, बल्कि सत्ता के लिए चुनाव हो रहे हैं।बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए वडेट्टीवार ने कहा, ये लोग देश को बेचकर खा जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here