Homeदेशएक और ट्रेन हादसा, झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त,...

एक और ट्रेन हादसा, झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, 50 घायल

Published on

आम बजट में रेल बजट को मिलाकर एक संयुक्त बजट बनाने की शुरुआत करते वक्त यह कहा जा रहा था की अब बजट में बिना सोचे – समझे रेलगाड़ियों को चलाने की घोषणा कर दुर्घटना बढ़ने वाली स्थिति उत्पन्न नहीं होगी, बल्कि अब जरूरत के मुताबिक पटरी से लेकर तमाम तकनीकी पहलुओं पर ध्यान देते हुए रेलगाड़ी चलाने की व्यवस्था की जाएगी।लेकिन यह तो नेताओं की बयानबाजी थी।हकीकत तो यह है कि अभी एक रेल दुर्घटना को लोग भूलते भी नहीं हैं कि तबतक दूसरी रेल दुर्घटना सामने आ जाती है।आज मंगलवार की सुबह भी ऐसी ही एक रेल दुर्घटना की झारखंड से सूचना आ रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज तड़के हावड़ा से मुंबई जाने वाली ट्रेन चक्रधरपुर के आगे बड़बांबे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर से राहत कर्मियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि हावड़ा – मुंबई मेल एक्सप्रेस (12810) की सभी बोगी पटरी से उतर गई है।यह दुर्घटना राज खरसावां और चक्रधरपुर स्टेशन के बीच हुई है। इस घटना में 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा- मुंबई मेल एक्सप्रेस की कुछ बोगिया पटरी से उतरने के बाद बगल में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे के अधिकारियों ने इस हादसे में 25 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर रेलवे की आला अधिकारी भी मौजूद है।

इस ट्रेन दुर्घटना के बाद से दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह ठप है।हालांकि रेलवे के अधिकारी ट्रेन को फिर से सुचारू रूप से परिचालन के लिए काम कर रहे हैं।जिन ट्रेनों का परिचालन इस रूट से होता है उनमें से कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।सूचना मिलने तक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

इस दुर्घटना से ट्रेनों में सवार यात्रियों के बीच अफरा- तफरी मच गयी। अंधेरी रात में चीख पुकार मच गयी। स्थिति ऐसी थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।ऊपर के बर्थ पर सो रहे लोग झटके की वजह से नीचे गिर पड़े और उनका सामान भी नीचे गिरकर बिखर गया। इसके बाद प्रशासन को जैसे ही इस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली, वैसे ही राहत और बचाव कार्य के लिए कर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया और वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल के लिए चल पड़े ।रेल मार्ग से ट्रेनों के डिब्बे हटाने का कार्य जारी है।

हावड़ा- मुंबई मेल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
टाटानगर – 06572299324
चक्रधरपुर – 06587 238072
हावड़ा – 943357 920
रांची – 0651- 2 787115
एसएचएम हेल्प डेस्क – 75950 74427

मुंबई मुंबई 022- 226 94040

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...