Homeदेशहरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हुए हरियाणा के नए सीएम 

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी हुए हरियाणा के नए सीएम 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हरियाणा में अचानक अभूत कुछ हो गया। एक तो पांच  साल पुरानी बीजेपी -जजपा सरकार का खात्मा हो गया ,सीएम खट्टर को इस्तीफा देना पड़ा और अब अभी से कुछ ही देर बार हरियाणा में नए सरकार की घोषणा की गई है। नयी सरकार के मुखिया नायब सिंह सैनी को बनाया गया है। वे अभी तक पार्टी सूबे में पार्टी की मुखिया के काम को देख रहे थे। हरियाणा में आज दिन भर यही खेल चलता रहा। पहले खट्टर सरकार का इस्तीफा हुआ और फिर पांच बजे सीएम पद की शपथ लेने की तैयारी की गई।    

बता दें कि सबसे पहल्रे आज सुबह ग्यारह बजे मुख्यमंत्री खट्टर ने राज्यपाल बंडार दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसी अटकलें लगायी जा रही है कि खट्टर लोकसभा चुनाव 2024 में करनाल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि 2019 से हरियाणा में भाजपा जजपा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रही थी।

हरियाणा विधानसभा की 90 में से 41 सीटें भाजपा के पास है। इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। वहीं हरियाणा में कांग्रेस के 30, जेजेपी के 10, हरियाणा लोकहित पार्टी का एक और छह निर्दलीय विधायक हैं। यहां सरकार गठन के लिए 46 विधायकों की जरूरत है।

 कुछ समय पहले ही शाम 5 बजे हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ  है। मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी का शपथ हुआ है । उनके साथ अनिल विज और भव्य बिश्नोई डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने की बात भी है। भव्य बिश्नोई राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं और वर्तमान में आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई की भी हरियाणा की राजनीति में खूब चलती है।

वहीं, अनिल विज इस्तीफा देने से पहले राज्य के गृहमंत्री थे और वो हरियाणा में भाजपा के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। विज लंबे समय से अंबाला से विधायक हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए वो हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...