Homeदुनियातेहरान में मारा गया हमास प्रमुख इस्माइल हनिया 

तेहरान में मारा गया हमास प्रमुख इस्माइल हनिया 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हमास और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध में ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया मारा गया है। फिलिस्तीनी समूह ने एक बयान में कहा कि हमास चीफ इस्माइल हानिया और उनके एक बॉडीगार्ड की तेहरान में हत्या कर दी गई है।

हमास चीफ इस्माइल हानिया की बुधवार सुबह तेहरान में उनके आवास पर हमला कर हत्या कर दी गई। समूह का कहना है कि हमले के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए जांच की जा रही है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  के बयान के अनुसार, हमला तेहरान में इस्माइल हानिया के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया। हमले में हमास चीफ के साथ-साथ उसका एक बॉडीगार्ड भी मारा गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास प्रमुख ने एक दिन पहले ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई से राजधानी तेहरान में मुलाकात की थी।

बता दें कि इजरायल ने पिछले साल सात अक्टूबर के हमले के बाद इस्माइल हानिया को मारने और हमास समूह को खत्म करने की शपथ ली थी। पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर अचानक किए गए हमले में लगभग 1200 लोग मारे गए थे।

हमास ने लगभग 250 लोगों को बंधक भी बना लिया था। बताया जाता है कि हमास के पास अब भी 150 लोग बंधक हैं। वहीं, हमास का दावा है कि इजरायली हमलों में अब तक 39 हजार से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।

इजरायल ने कहा है कि उसकी सेना ने इस ऑपरेशन में हमास और उसके सहयोगियों के 14 हजार से ज्यादा लड़ाकों को ढेर किया है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this