Homeदेशअनुराग ठाकुर ने राहुल गाँधी की जाति पूछी ,अब अनुराग के खिलाफ...

अनुराग ठाकुर ने राहुल गाँधी की जाति पूछी ,अब अनुराग के खिलाफ मैदान में उतरी कांग्रेस !

Published on

न्यूज़ डेस्क
मंगलवार को संसद के भीतर जो कुछ भी हुआ उसे देखकर देश दंग रह गया। बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गाँधी ने जातीय गणना का मुद्दा उठाया तो बीजेपी के नेता अनुराग ठाकुर राहुल की जाति ही पूछ ली। उन्होंने कहा कि जिसको खुद ही पानी जाति का पता नहीं है वह जातीय गणना की बात कर रहा है।

हालांकि बाद में अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन देश और दुनिया जान गई कि उनके बोल किसके लिए निकले थे। संसद में भारी हंगामा शुरू हुआ। अनुराग पर माफ़ी मांगने की आवाज उठने लगी लेकिन बाद में राहुल ने कहा उन्हें अनुराग ठाकुर से किसी माफ़ी की जरूरत नहीं है। वे गाली देते रहे और हामा जनता की आवाज को बनते रहेंगे।

लेकिन अब कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा, “बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल राहुल गांधी के लिए किया, वे शब्द आज पूरे देश के कानों में गूंज रहे हैं। देश का हर व्यक्ति उससे हतप्रभ, नाराज और दुखी है, लेकिन इससे भारतीय जनता पार्टी का चेहरा भी सामने आ चुका है। यह मानसिकता सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की ही हो सकती है कि एक ऐसे व्यक्ति के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करें, जो एक शहीद परिवार से आता है।”

उन्होंने कहा, “अनुराग ठाकुर राहुल गांधी से उनकी जाति पूछ रहे हैं, तो मैं उन्हें उनकी जाति बताता हूं। राहुल गांधी की जाति शहादत है। वो शहीद परिवार से आते हैं, लेकिन यह बात अनुराग ठाकुर, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं संघ को कभी समझ नहीं आ सकती है। खैर, आपको जितनी गाली देनी है, आप दे सकते हैं। रही बात माफी की तो हमें आपकी माफी नहीं चाहिए। वैसे भी आप माफी मांगेंगे नहीं और हमें माफी चाहिए भी नहीं। भारत में जातिगत जनगणना होकर रहेगी। आप चाहे जितनी गालियां गांधी परिवार को दे दीजिए। कांग्रेस पार्टी को दे दीजिए, राहुल गांधी को दे दीजिए। यह लड़ाई जारी रहेगी।”

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...