Gujarat Election:गुजरात में पहले चरण में 59.96 फीसदी वोटिंग,788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

0
147

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिणी क्षेत्रों के 19 जिलों की 89 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानकारी के मुताबिक गुजरात में चल रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 59.96% मतदान दर्ज किया गया।

शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतदान

पहले चरण में 788 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे,मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। पहले चरण में ग्रामीण और आदिवासी मतदाता बड़ी संख्या में सामने आए हैं, लेकिन शहरी मतदाता बड़े पैमाने पर मतदान करने नहीं आए।

पहले चरण में हुआ 59.96 प्रतिशत मतदान

गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 59.96 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अमरेली में 52.93, भरूच में 63.28, भावनगर में 57.81, बोटाद में 57.15, डांग में 64.84, देवभूमि द्वारका 59.11, गिर सोमनाथ 60.46, जामनगर में 53.98, जूनागढ़ में 56.95, कच्छ में 54.91, मोरबी में 67.60, नर्मदा में 68.09, नवसारी में 65.91, पोरबंदर में 53.84, राजकोट में 50.48, सूरत में 57.83, सुरेंद्र नगर में 60.71, तापी 72.32 और वलसाड में 65.24 फीसदी वोट पड़े।

पांच दिसंबर को होगा दूसरे चरण का मतदान

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए अब दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा इसके पश्चात 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here