Homeदेशराहुल गाँधी से मिले फॉक्सकॉन प्रमुख यंग लियू तकनीकी नवाचार पर की...

राहुल गाँधी से मिले फॉक्सकॉन प्रमुख यंग लियू तकनीकी नवाचार पर की बातचीत 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आज फॉक्सकॉन प्रमुख यंग लियू राहुल गाँधी से मिले और तकनीकी नवाचार के भविष्य को लेकर लम्बी बातचीत की। भारत और दुनिया भर में जिस तरह से तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए भारत में भविष्य में और क्या सम्भावना बन सकती है इसको लेकर बहुत सी बाते की गई है। 

इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह फॉक्सकॉन के प्रमुख यंग लियू से मिलकर खुशी हुई। हमने भारत और दुनिया में तकनीकी नवाचार के भविष्य पर दिलचस्प बातचीत की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी तरह सहयोग देकर भारत के तकनीकी उद्योग को एक महत्वपूर्ण छलांग लगाने के लिए तैयार किया जा सकता है।’’

इससे पहले, लियू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने उनसे प्रदेश में निवेश के साथ ही हैदराबाद में अपना स्थानीय मुख्यालय स्थापित करने का आग्रह किया है।

भारत दौरे पर आए लियू को इस साल 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

बता दें कि फॉक्सकॉन भारत में एप्पल आईफोन का अनुबंध निर्माता है। अनुमान है कि यह देश में 40,000 से अधिक लोगों को रोजगार देता है। भारत में कंपनी का कुल निवेश 9-10 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

Latest articles

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत 100% साजिश है: रोहित पवार

पवार परिवार ने प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत को पहली बार बड़ी...

फैसले इतने आसान होने चाहिए कि नागरिक उन्हें समझ सकें: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत न्यायपालिका को सही मायने में लोकतंत्र का सजग प्रहरी बनने की बात...

WhatsApp लाया जादू फीचर! बिना ऐप के भी होगी कॉलिंग

व्हाट्सऐप ने आखिरकार वह फीचर वेब वर्जन में जोड़ दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा...

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान

दिल का दौरा अक्सर अचानक होने वाली घटना की तरह देखा जाता है, लेकिन...

More like this