चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या, राष्ट्रपति मुर्मू ने बरकरार रखी दोषी की मौत की सजा

0
140

न्यूज डेस्क
हत्या और बलात्कार के आरोपी वसंत संपत दुपारे को अब नागपुर की सेंट्रल जेल में फांसी दी जाएगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने दुपारे की दया याचिका को आज ख़ारिज कर दिया है। राष्ट्रपति सचिवालय से आदेश मिलने के बाद ही दुपारे को फांसी पर लटका दिया जाएगा। खबर के मुताबिक़ नागपुर जेल में अब इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

दुपारे एक चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था और फिर बाद में उसे पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। तब नागपुर के वाडी इलाके में इस घटना को जानकर तहलका मच गया था। बता दें कि बलात्कारी और हत्यारे दुपारे अपने पडोसी के घर में अक्सर आया जाया करता था। घटना के दिन दुपारे ने चार साल की बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने बाहर ले गया। उसने चार साल की मासून बच्ची के साथ पहले बलात्कार किया और फिर खुद को बचने और सबूतों को ख़त्म करने के लिए बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया। नागपुर की अतिरिक्त सत्र न्यायलय ने 23 फरवरी 2012 को दुपारे को मौत की सजा सुनाई थी। बता दें कि यह जघन्य घटना 2008 में नागपुर के वाडी इलाके में घटी थी। इसके बाद दुपारे हाई कोर्ट पहुँच गया। लेकिन हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने भी 26 नवम्बर 2014 को मौत की सजा को बरकरार रखी।

बाद में बलात्कारी और हत्यारा वसंत संपत दुपारे ने इस सजा को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई थे दीपक मिश्रा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने भी दुपारे की सजा को बरकरार रखा। दुपारे ने फिर से पुनर्विचार याचिका दी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में याचिका को ख़ारिज करते हुए मौत की सजा को बरकरार रखा था। फिर दुपारे ने राष्ट्रपति के सामने 28 मार्च 2023 को दया यचिका लगाईं जिसे आज राष्ट्रपति मुर्मू ने ख़ारिज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here