आज का राशिफल, इन्हें मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 6 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

0
179

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के​ लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सभी कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सहकर्मियों की मदद से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सगे-संबंधियों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन और वेतन वृद्धि के योग हैं।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 3

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक है। आप अपनी सोची हुई योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और खुशी पाएंगे। शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। मनोरंजक पलों का आज आनंद ले सकते हैं। जोखिम लेने से बचें। तला भुना खाने से बचें।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 2

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। छात्रों के करियर में उन्नति संभावित है। कारोबार में विस्तार के सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सभी अच्छे कार्य समय पर पूरे होंगे। करियर में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में फायदे के नए और अनपेक्षित मौके मिल सकते हैं। वाद-विवाद में पड़ने से बचें। अगर आपका कोई कानूनी कार्य चल रहा है, तो वह भी समाप्त होगा।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 6

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है। आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर भविष्य की कुछ योजनाओं को बनाने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 5

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातक वर्तमान में चल रही नकारात्मकता खुद पर हावी न होने दें अन्यथा प्रदर्शन खराब होने के साथ परिस्थितियां मुश्किलों में घेर सकती हैं। ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने वालों से बच कर रहें। पैतृक व्यापार करने वालों को पुराने पैटर्न में अनायास बदलाव नुकसानदेह हो सकता है। सरकारी नियम कानून का पालन कठोरता से करें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या रा​शि के जातकों को आज के दिन मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। कोई नया काम शुरू ना करें। ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बच जाएगा। परिजनों के साथ बातचीत में संयम बरतें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे। दोपहर के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा।
लकी रंग – सफेद
लकी नंबर- 8

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक दिखाई दे रहा है। आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। घर का का माहौल अच्छा रहेगा। मां की सेहत का ख्याल रखें। माता-पिता से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने के आसार हैं। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको अपने बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। फिजूल की शॉपिंग करने से बचें। छात्रों को मेहनत से जल्द सफलता हासिल होगी। आपको पैतृक संपत्ति हासिल हो सकती है। आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। मानसिक उलझन कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जा सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल रहेंगी और कारोबार से संबंधित कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि, भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। पुराना अटका पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया जाने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जिनसे लाभ कमाने में आप कामयाब रहेंगे। बेरोजगार लोगों को भी अच्छा रोजगार प्राप्त होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। प्रिय जनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। व्यापार कर रहे जातक व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन दिनचर्या व्यवस्थित करने के लिए परिश्रम करना होगा। एक बेहतर प्लानिंग करें और सख्ती से पालन करें। कार्यस्थल पर कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में वाकपटुता और कार्यक्षमता के चलते आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जमीन या संपत्ति से जुड़े कामकाज बनेंगे।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 6

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए 6 मई का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आज के दिन आपका सुकून और शांति से बीतेगा। आप अपनी कई अटकी योजनाओं को पूरा कर पाएंगे। परिवार में जीवनसाथी और बच्चों से आपको सहयोग मिलेगा। निंकट संबंधियों से संपर्क हो सकता है। कारोबार में चहल-पहल की स्थिति बनी रहेगी। समाज में आपका सम्मान होगा। नौकरी में बदलाव की तलाश कर रहे हैं तो आपको कई मौके मिल सकते हैं। छात्रों को मेहनत करनी होगी।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here