बीरेंद्र कुमार झा
आज से महादेव को प्रिय सावन महीने की शुरुआत हो गई है।सुल्तानगंज में पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर लगभग एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, बाबा अजगैबीनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की और बाबा वैद्यनाथ पर जल अर्पण करने के लिए उत्तरवाहिनी गंगा का जल कांवरों में लेकर पैदल देवघर के लिए प्रस्थान किया। उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर बाबा वैद्यनाथ पर जलारों के लिए जल लेने देश विदेश से लोग सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं।पूरा सुल्तानगंज इस समय केसरिया वस्त्र धारी शिव भक्तों से भरा पड़ा है।हर जगह बोल बम के जयकारे से गूंज रहा है और पूरे सुल्तानगंज का माहौल भक्तिमय हो गया है। एक अनुमान के अनुसार लगभग एक लाख लोगों ने सावन के पहले ही दिन सुल्तानगंज के गंगा में स्नान किया और यहां से बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया।
आज होगा श्रावणी मेला का उद्घाटन
आज आज श्रावणी मेला का उद्घाटन होगा। उद्घाटन की सारी तैयारी कर ली गई है मेला उद्घाटन के बाद अनबरत गंगा धाम से बाबा धाम तक कांवरियों का रेला उमड़ेगा। सुलतानगंज से बाबा धाम के बीच लगभग 98 किलोमीटर का यह रास्ता देश-विदेश के कांवरियों से पटा रहेगा और हर दिशाएं इस समय बोल बम की गूंज से गुंजायमान रहेगी। शिव देवों के देव है, ऐसे में उनकी शरण में जाने के लिए सभी कावड़िए व्याकुल रहते हैं। कांवरियों के स्वागत के लिए हर जगह अस्थाई दुकामें खुल चुकी है। जिला प्रशासन ने भी कांवरियों के सुख सुविधाओं के लिए कई इंतजाम किए हैं।प्रशासन ने हर साल की तरह इस साल भी शौचालय, पेयजल,रोशनी, सफाई ,ठहराव और संस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की है।अजगैवी नाथ मंदिर भी सजधाज कर तैयार है।
कई जगह घाट कच्ची होने से कांवरियो को हो रही परेशानी
सुल्तानगंज में इस समय मुख्य रूप से गंगा घाट पर नेपाल दार्जिलिंग बंगाल आसाम सहित बिहार झारखंड और उत्तरप्रदेश के कांवरियों का जत्था बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए आया हुआ है। इन कांवरियों ने बताया की अज़गैवीनाथ मंदिर घाट पर जल भरने और स्नान करने में इन लोगों को परेशानी हुई। जहां घाट पक्की है ,वहां व्यवस्था थोड़ी अच्छी है, लेकिन अजगैबीनाथ मंदिर घाट समेत कई घाट अभी भी कच्ची है ।यहां गंगा स्नान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।घाट पर फिसलन भी ज्यादा है, इस वजह से जल लेकर गंगा से बाहर निकलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
कांवरियों में बढ़ा सेल्फी का क्रेज
श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज आने वाले कांवरियों में सेल्फी का क्रेज काफी बढ़ गया है।हर दिन दूर-दूर से पहुंचे कांवरिया गंगा में स्नान करने और जल भरने के बाद मोबाइल से सेल्फी ले रहे हैं। कांवरियों ने बताया कि सेल्फी एक यादगार के लिए लिया जाता है। इसे बार-बार देखने से इनका अजगैबीनाथ और बैद्यनाथ दोनों से जुड़ाव हो जाता है।

