Homeदेशठाणे पुलिस स्टेशन में फायरिंग: बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता...

ठाणे पुलिस स्टेशन में फायरिंग: बीजेपी विधायक ने शिंदे गुट के नेता को मारी गोली 

Published on

न्यूज़ डेस्क  
राजनीति कोई किसी का नहीं और फिर सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे भी होते हैं। राजनीति का एक दूसरा सच यह भी है कि ऊपर से भले ही सब एक दीखते हैं लेकिन जब उनकी राजनीति के सामने अपने भी आ जाते हैं तो वह बड़ा दुश्मन होता है और फिर उसे राह से हटाने में कोई कसर नहीं छोड़ जाता। राजनीति का कोई चरित्र नहीं होता। 

महाराष्ट्र से जो खबर सामने आ रही है वह दिल को दहला भी रही है और डरा भी रही है। महाराष्ट्र के ठाणे के एक पुलिस स्टेशन में फायरिंग की खबर है। खबरों के मुताबिक, पुलिस स्टेशन में बीजेपी विधायक ने आपा खो दिया और शिंदे गुट के नेता को गोली मार दी है। इस फायरिंग में एक और शख्स घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी सुधाकर पठारे का कहना है शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए। उसी समय फिर उनके बीच विवाद हो गया। अचानक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। इसमें 2 लोग घायल हुए हैं।

वहीं उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र को जंगलराज बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है। आनंद दुबे ने कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विधायक जिसे लाखों लोगों के कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है, वह लोगों को गोली मार रहा है। क्या ये जंगलराज समान नहीं है?

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this