प्रियंका गांधी पर केस दर्ज कराने से भड़की कांग्रेस

0
171

 

बीरेंद्र कुमार झा
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप वाली विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंदौर में प्रियंका गांधी वाड्रा,कमलनाथ और अरुण यादव सरीखे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के एक्स खातों के हैंडलर के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है। इस मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह प्रियंका गांधी , राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सभी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सैकड़ो में एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार या कोई भी बीजेपी सरकार, भ्रष्टाचार अब भाजपाइयों की आदत बन चुकी है।ऐसे में कांग्रेस अब हर जगह उनके भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहेगी।भले ही बीजेपी की सरकार प्रियंका गांधी शरीखे हमारे नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराते रहें,लेकिन हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं है। हम भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट है।

भूपेश बघेल और राशिद अल्वी की प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब ठेकेदार खुद लिख रहे हैं कि 50% कमीशन लिया जा रहा है तो और क्या सबूत चाहिए। एफआईआर से सच नहीं छूपेगा।

वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस मुद्दे पर कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। यदि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के सबूत चाहिए,तो दो-तीन महीने का इंतजार कर लीजिए।कांग्रेस की सरकार आएगी तब सबूत दिए जाएंगे और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से डरती है।

किन मामलों में दर्ज हुआ एफआईआर

इंदौर के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने बताया कि इस शिकायत पर शहर के संयोगितागंज पुलिस थाने में अवस्थी के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा, कमलनाथ और अरुण यादव के एक्स खातों के हैंडलर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखा घड़ी) और धारा 469 (ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जलसाजी) के तहत दर्ज की गई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।मामले से जुड़े विवादास्पद पोस्टर को लेकर एक्स से जानकारी मांगी जाएगी और इस ब्योरे के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खुलासे से बौखला गई है बीजेपी

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने इस मामले पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ठेकेदारों से 50% कमीशन लेने के भ्रष्टाचार के खुलासे से बौखला गई है और इस बौखलाहट में उसने कांग्रेस के 3 बड़े नेताओं के एक्स खातों को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने दावा किया कि अब बीजेपी को लगने लगा है कि इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी गद्दी जाने वाली है और कांग्रेस यहां आने वाली है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here