Homeदेशजूनियर एंटीआर और जानवी कपूर की अपकमिंग फिल्म देवरा सिनेमाघर में रिलीज...

जूनियर एंटीआर और जानवी कपूर की अपकमिंग फिल्म देवरा सिनेमाघर में रिलीज के लिए तैयार

Published on

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है।इस मूवी के पोस्टर और गानों ने ‘देवरा पार्ट 1’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को पहले ही बढ़ा दिया है। वहीं‘आरआरआर’ की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद ​​​​जूनियर एनटीआर ‘देवरा पार्ट 1’ के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने की तैयारी में हैं।

कोराटाला शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित तेलुगु भाषा की एक्शन-थ्रिलर में जूनियर एनटीआर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म से जाह्नवी कपूर साउथ में डेब्यू कर रही हैं।फिल्म में सैफ अली खान खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

‘देवरा पार्ट 1’को लेकर हर कोई बेहद एक्सािटेड है. फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिनमें जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने कमाल कर दिया है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे।

‘देवरा पार्ट 1’ एक कोस्टल गांव के बैकग्राउंड पर बेस्ड है। फिल्म में जूनियर एनटीआर ‘देवा’, जाह्नवी कपूर ‘थंगम’ और सैफ अली खान ‘भैरा’ की भूमिका में हैं।फिल्म में प्रकाश राज, श्रीकांत मेका, मुरली शर्मा और अभिमन्यु सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।ये फिल्म 27 सितंबर 2024 को 5 भाषाओं – तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जाएगी।

बात फिल्म देवरा पार्ट 1 की कहानी की की जाय तो फिल्म ‘देवरा’ में समुद्री लुटेरों की कहानी दिखाई जाएगी, जो जहाज को लूट कर उनका सारा सोना ले जाते हैं। फिल्म में जिस जहाज को लूटा जाएगा, जूनियर एनटीआर उस जहाज के मालिक के किरदार में होंगे। समुद्र के अंदर बहुत सारे समुद्री लुटेरे होंगे जो जहाज का सारा माल लूट कर ले जाएंगे। फिल्म में लाल समुद्र की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में बताया जाएगा कि कैसे लाल समुद्र में चोरियां होती हैं और लुटेरे सोना लूट ले जाते हैं। इस दौरान बहुत से लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। बता दें कि लाल सागर हिंद महासागर, एशिया और अफ्रीका के बीच में पड़ता है और जमीनी तौर पर यही एशिया और अफ्रीका को अलग करता दिखता है। फिल्म ‘देवरा’ में आपको लाल सागर के बारे में काफी विस्तार से समझाया गया है।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...