Homeदेशऔरों में कहां दम था’ ने ओपनिंग डे पर ‘उलझ’ का निकाला...

औरों में कहां दम था’ ने ओपनिंग डे पर ‘उलझ’ का निकाला दम ,जानें किसने मारी बाजी

Published on

फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ‘उलझ’ से हुई। ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन और तब्बू ने मुख्य रोल निभाया है, जबकि ‘उलझ’ में जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखी है। दोनों फिल्मों को लोगों और समीक्षकों से मिक्सड रिव्यूज मिले।हालांकि मेकर्स ने इसका प्रमोशन भी जोर-शोर से नहीं किया था।अब जानिए पहले दिन किस मूवी ने बाजी मारी।

सैकनिल्क के अनुसार नीरज पांडे की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने पहले दिन कोई खास कलेक्शन नहीं किया है। मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।कहा जा रहा है फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। उम्मीद है कि वीकेंड पर मूवी ओपनिंग डे से बेहतर कलेक्शन करेगी।गौरतलब है कि अजय और तब्बू ने अबतक टोटल 10 फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।पिछले बार दोनों एक साथ फिल्म भोला में नजर आए थे।

वहीं सुधांशु सरिया की थ्रिलर फिल्म ‘उलझ’ की बात की जाय तो इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने मुख्य रोल निभाया है।सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया।फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने ‘उलझ’ से बेहतर कलेक्शन किया।उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।इस फिल्म की कहानी की बात करें तो एक्ट्रेस इसमें आईएफएस अधिकारी के किरदार में दिखी है। पिछली बार एक्ट्रेस जान्हवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आई थी, जिसमें राजकुमार राव भी थे।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this