Homeदेशभारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा शुरू ,पीएम मोदी ने कहा...

भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा शुरू ,पीएम मोदी ने कहा दोनों देशों के बीच सम्बन्ध और मजबूत होंगे 

Published on

न्यूज़ डेस्क 

भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए फेरी सेवा की शुरुआत की गई। यह फेरी सेवा तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंथुराई के बीच शुरू की गई। फेरी सेवा के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नागपट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच फेरी सेवा के शुभारंभ को भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है।                   
 पीएम मोदी ने कहा कि  भारत-श्रीलंका के संबंधों पर कहा, ‘भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं। हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। यह नौका सेवा उन सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत बनाती है।’
                       मोदी ने कहा, ‘कनेक्टिविटी के लिए हमारा दृष्टिकोण परिवहन क्षेत्र से परे हैं। यूपीआई के कारण भारत में डिजिटल भुगतान जीवन का एक तरीका बन गया है, हम यूपीआई और लंका पे को जोड़कर फिनटेक सेक्टर कनेक्टिविटी पर काम कर रहे हैं।’
                           श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने इसे भारत-श्रीलंका के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच की कनेक्टिविटी उत्तर में हो रहे युद्ध के कारण बाधित हो गया था, लेकिन अब फिर से एक बार कनेक्टिविटी को बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस बारे में पीएम मोदी से बात की थी और मैं उनका और भारतीय शिपिंग निगम का उनके किरदार के लिए धन्यावाद करता हूं।’
                         केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने इस उद्घाटन को भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच संपर्क के लिए एक बड़ा कदम बताया है।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this