Homeदेशमुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर के अंदर मिला शव

मुकेश सहनी के पिता की हत्या, घर के अंदर मिला शव

Published on

वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या कर दी गयी है ।सन आफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध मुकेश सहनी के पिता का शव घर के अंदर बरामद हुआ है।दरभंगा जिला के बिरौल थाना अंतर्गत मुकेश सहनी के पैतृक आवास पर उनके पिता का शव बरामद हुआ है। मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या धारदार हथियार से हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पिता की हत्या की सूचना के बाद मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं।शाम तक उनके गांव पहुंचने की उम्मीद है।

दरभंगा के एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है।एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला। वीआइपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता जीतन सहनी की चाकू से गोंदकर हत्या की गयी है।अपराधी ने मुकेश शहनी के पिता का पेट चाकू से फाड़ डाला।जीतन सहनी का क्षत- विक्षत शव दरभंगा जिले के सुपौल बाजार में अफजला पंचायत स्थित घर के अंदर ही मिला है।उनके शरीर पर कई वार किया गया है।वो घर में अकेल रहते थे। मुकेश सहनी की मां का पहले ही निधन हो चुका है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इस घटना की पुष्टि की है।वे खुद दल बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this