Homeदेशफेसबुक से प्यार के बाद लड़की ने कर ली लड़के से शादी,...

फेसबुक से प्यार के बाद लड़की ने कर ली लड़के से शादी, शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए कर रहे हैं प्रताड़ित

Published on

विकास कुमार
आजकल सोशल मीडिया पर प्यार का कारवां चल निकला है लेकिन कुछ दिनों के बाद ऐसी लड़कियों को लड़कों से धोखा मिलता है। इस बार उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से ऐसी ही खबरें सामने आई है। दरअसल पुखरायां कस्बे के मंडी समिति की रहने वाली एक लड़की को शिवम पाल नाम के लड़के से फेसबुक पर प्यार हो गया। बाद में 19 जून को दोनों परिवारों की रजामंदी से लड़की की शादी शिवम पाल से करवा दी गई। लड़के और लड़की की कोर्ट मैरिज हुई थीं कुछ दिनों तक पति सहित ससुराल वालों ने लड़की को अच्छी तरह रखा,लेकिन थोड़े दिनों बाद ही ससुराल वालों ने दहेज को लेकर दुल्हन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब पीड़िता ने पुलिस अफसरों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

वहीं पीड़िता महिला किसी तरह से फिर से अपने पति के साथ जिंदगी गुजारना चाहती है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे घर से भगा दिया है।

सोशल मीडिया के जरिए लड़कियां जल्दबाजी में जिंदगी के बड़े फैसले ले लेती हैं,लेकिन बाद में उन फैसलों की कीमत उन लड़कियों को ही चुकानी पड़ती हैं। इसलिए जिंदगी के बड़े फैसले लड़कियों को सोच समझकर लेना चाहिए ताकि आगे चलकर उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Latest articles

बिन बुलाए पहुंच जाते हैं पाकिस्तान, लेकिन मणिपुर के लिए टाइम नहीं’, खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार वोटर लिस्ट सत्यापन (SIR) और मणिपुर...

 सनी देओल का ‘बॉर्डर 2’ से फौजी फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर…

मल्टी-स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेट...

बुमराह की आंधी में उड़ी इंग्लैंड की टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के तीसरे...

सावन में भगवान शिव शंकर की विशेष पूजा आराधना किए जाने के कारण

सावन का महीना कल से शुरू होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने...

More like this