Homeदेशकैश कांड को लेकर पहली बार Dheeraj sahu ने खोला मुंह, कहा-‘इस...

कैश कांड को लेकर पहली बार Dheeraj sahu ने खोला मुंह, कहा-‘इस पैसे से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है’

Published on

विकास कुमार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने छापेमारी के दौरान मिले 350 करोड़ रुपए से अधिक कैश के मामले में पहली प्रतिक्रिया दी है। साहू ने दावा किया कि ये उनका पैसा नहीं है और इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है। आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर साहू ने कहा कि जो पैसा बरामद हुआ है उसमें कांग्रेस या अन्य किसी भी विपक्षी दल का कोई पैसा नहीं है। उनको बेवजह बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस पैसे से मेरा कोई लेना देना नहीं है। यह मेरे परिवार का पैसा है,हमारा परिवार बहुत बड़ा है तो यह पैसा उन लोगों का है। अभी इनकम टैक्स की तरफ से ऐसा नहीं कहा गया है की यह पैसा गैरकानूनी है। ऐसे में इस पैसे के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। आज जो हो रहा है वह मुझे दुखी करता है। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी फर्म का है जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है। पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है। .आईटी ने अभी छापा मारा है,मैं हर चीज का हिसाब दूंगा।

आईटी ने धीरज साहू के रांची वाले आवास में छापेमारी की थी। इस जगह से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा आईटी ने बरामद किए हैं। इस छापेमारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी थी और कांग्रेस को निशाने पर लिया था। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा था कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें…मोदी ने कहा कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी।

चौतरफा दबाव पड़ने के बाद छापेमारी को लेकर पहली बार धीरज साहू ने खुद को बेगुनाह बताया है। अब उनके दावों में कितना दम है ये तो आयकर विभाग ही बताएगा।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this