बीरेंद्र कुमार झा
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में मतदान दो चरणों में होंगे। यहां 7 नवंबर 17 नवंबर को मतदान होगा।तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा।राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा जबकि मध्य प्रदेश में मतदान 17 नवंबर को होगा।3 दिसंबर को सभी 5 राज्यों में मतगणना होगी।
राजस्थान में 23 नवंबरको मतदान,6 तक नामांकन
राजस्थान में 23 नवंबरको मतदान है।इसके लिए 6 नवंबर तक नामांकन किए जा सकेंगे और 9 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।वहीं मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। यहां 30 अक्टूबर तक नामांकन होगा और 2 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है।यहां 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि नामांकन 30 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे और 2 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जाएंगे। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है इसके लिए 3 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी। 10 नवंबर तक नामांकन होगा और 15 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
60 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदान
कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के चुनाव में 60 लाख युवा परिवार मतदान करेंगे।उसमें से दो राज्यों में महिला वोटर की संख्या ,पुरुष वोटरों की संख्या से ज्यादा है। राजीव कुमार ने बताया कि वोटर लिस्ट में अगर कुछ सुधार करवाना हो तो 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं। पांच राज्यों में 16 करोड़ मतदाता है और 679 विधानसभा क्षेत्र हैं।
6 महीने से चुनाव की तैयारी जारी है
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनावी राज्यों का दौरा किया और वहां राजनीतिक दलों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ विचार विमर्श किया है।उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीना से चुनाव की तैयारी की जा रही है।

