Homeदेशकल शनिवार को हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान ,कुछ...

कल शनिवार को हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान ,कुछ राज्यों में भी होंगे चुनाव !

Published on

न्यूज़ डेस्क
 लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 16 तारीख को हो सकता है। कल चुनाव आयोग प्रेस वार्ता करने जा रहा है। उम्मीद है कि इस प्रेस वार्ता में  चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है।

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान हो सकता है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे या नहीं? यह भी कल साफ हो जाएगा। चुनाव की तारीखों के एलान को चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च 2019 को हुआ था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ जबकि, 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर की वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी।

23 मई 2019 को आए चुनाव नतीजों में भाजपा को 303  सीटें मिलीं थीं। भाजपा 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से काफी आगे थी। इस जीत के साथ पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। मुख्य विपक्षी कांग्रेस को 52 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 24 सीटें मिली थीं। वाईएसआरसीपी और टीएमसी को 22-22 सीटें जीतने में सफल रहीं थीं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और भारतीय चुनावआयोग को नोटिस भेजा

सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन भारतीय आयोग को नोटिस जारी कर...

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज

 पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला देने वाले आई-पैक रेड केस में तृणमूल...

RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर मिल रहा 3% डिस्काउंट

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन...

शरीर अपने आप करने लगेगा खुद को डिटॉक्स, बस करना होगा ये काम

आजकल लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए तरह-तरह के ट्रेंड्स और महंगे प्रोडक्ट्स...

More like this