डुमरी उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, 4 जुलाई को जेएमएम कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा

0
102

बीरेंद्र कुमार झा

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 4 जुलाई को अपनी केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई है।यह बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा जिला अध्यक्ष व जिला सचिव मौजूद रहेंगे।बताया गया है कि इसी बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। पार्टी इसी दिन अपना प्रत्याशी भी तय कर लेगी और संभवत शिबू सोरेन इसकी घोषणा भी इसी बैठक में कर देंगे। गौरतलब है कि डुमरी विधानसभा सीट पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद से खाली है और यहां 6 महीना के अंदर उपचुनाव होना है। पिछले दिनों इस मुद्दे को लेकर स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी और पुत्र ने शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की थी।

लोकसभा चुनाव को लेकर भी होगी चर्चा

माना जाता है कि डुमरी उपचुनाव के अलावा इसी दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोकसभा चुनाव को लेकर भी गहन चर्चा करेंगे। केंद्रीय समिति की बैठक में ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यह स्पष्ट कर देंगे कि झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन में कितने सीटों पर दावेदारी करेगा। वर्ष 2023 में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इस दिशा में जिला समितियां काम कर रही हैं। इस बैठक में इसकी भी समीक्षा की जाएगी कि जिला समितियां का कार्य प्रगति कहां तक हुई है।

केंद्रीय समिति का होगा विस्तार

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन है। इन दोनों को ही केंद्रीय समिति में पदाधिकारी चयन का अधिकार दिया गया है। 4 जुलाई की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों की भी घोषणा होगी जिसमें मुख्य रुप से उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की जाएगी।झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय टीम द्वारा बैठक को लेकर तैयारी की जा रही है बैठक दिन के 10:30 से रांची के हरमू से सोहराई भवन में होगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि चुनाव के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता हर वक्त तैयार रहता है। केंद्रीय समिति की बैठक से चुनावी संबंध में कार्यकर्ता कूदेंगे।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here