प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना, पुलिस ने कहा कुछ नहीं मिला

0
103

बीरेंद्र कुमार झा

एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाने की जानकारी दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया है। लेकिन अभी तक दिल्ली पुलिस को ड्रोन जांच के दौरान कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की जानकारी मिली थी।सुबह 5:30 बजे एसपीजी ने पुलिस से संपर्क कर यह जानकारी दी थी।फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

प्रधानमंत्री आवास और आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ाए जाने की जानकारी एसपीजी ने जैसे ही दिल्ली पुलिस को दी,वैसे ही वह हरकत में आ गई। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर यहां ड्रोन किसने उड़ाया और ड्रोन प्रधानमंत्री आवास के ऊपर कैसे पहुंच गया?गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास और इसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में पड़ता है।

कहां स्थित है प्रधानमंत्री का बंगला

भारत के प्रधानमंत्री के सरकारी आवास की बात करें तो यह देश की राजधानी दिल्ली के लुटियंस जोन के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित सात नंबर वाला बंगला है। वर्तमान में इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहते हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही वे यहां रह रहे हैं ।प्रधानमंत्री आवास का आधिकारिक नाम पंचवटी है।इसे पांच बंगलों को मिलाकर बनाने का काम किया गया है।

पुलिस ने दी मामले के संबंध में जानकारी

पुलिस ने इस मामले के बाबत बताया कि उसे सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष ( PCR) में फोन आया था कि प्रधानमंत्री के आवास के ऊपर एक ड्रोन जैसी वस्तु उड़ते हुए नजर आई है।पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हवाई यातायात नियंत्रण(ATC) के हाथ भी ऐसा कुछ नहीं लगा है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कहीं से कोई संदिग्ध कोई वस्तु नहीं मिली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here