सुबह उठते ही शरीर में दर्द और जकड़न,न लें हल्के में,हो सकती है गंभीर बीमारी

0
32

कई लोगों के लिए सुबह की शुरुआत तरोताजा महसूस करने के बजाय शरीर में दर्द और अकड़न के साथ होती है।अलार्म बजते ही आंखें खुलती हैं, लेकिन गर्दन जकड़ी हुई महसूस होती है, कमर में खिंचाव रहता है और कंधे भारी लगने लगते हैं। कई लोग इसे बढ़ती उम्र, पुराने गद्दे या पिछले दिन की थकान का नतीजा मान लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।

दरअसल, नींद केवल आराम करने का समय नहीं होती, बल्कि इसी दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है. मसल्स की रिकवरी, ब्लड फ्लो और इम्यून सिस्टम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं रात में ही पूरी होती हैं।जब इनमें किसी तरह की बाधा आती है, तो सुबह उठने पर शरीर दर्द और थकान महसूस कर सकता है।एक्सपर्ट बताते हैं कि सोते समय शरीर भले ही आराम की स्थिति में हो, लेकिन सेल्स पूरी तरह डेड नहीं होतीं.।कई घंटे तक एक ही स्थिति में सोने से मांसपेशियों और जोड़ों की एक्टिविटी कम हो जाती है, जिससे कुछ हिस्सों में अकड़न महसूस होने लगती है।यही कारण है कि बिस्तर से उठने के बाद शुरुआती कुछ मिनटों तक चलने-फिरने में असहजता महसूस हो सकती है,
गलत तकिया या शरीर को पर्याप्त सहारा न देने वाला गद्दा भी इस समस्या को बढ़ा सकता है।यदि तकिया बहुत ऊंचा या बहुत नीचे हो, तो गर्दन की मांसपेशियों पर पूरी रात दबाव बना रहता है।इसी तरह रीढ़ की हड्डी को सही सपोर्ट न मिलने पर कमर और कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है। अच्छी बात यह है कि हल्की एक्टिविटी और चलने-फिरने से यह परेशानी अक्सर कुछ ही समय में कम हो जाती है।

खराब गुणवत्ता वाली नींद भी सुबह के दर्द का बड़ा कारण बन सकती है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ से जुड़े रिसर्च में पाया गया कि बाधित नींद शरीर में सूजन बढ़ा सकती है और दर्द के प्रति सेंसेविटी को बढ़ा देती है।यानी दर्द नींद को प्रभावित करता है और खराब नींद अगले दिन दर्द को और बढ़ा सकती है। हालांकि हर बार सुबह का दर्द सामान्य नहीं होता। यदि अकड़न और दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटॉइड आर्थराइटिस, फाइब्रोमायल्जिया, विटामिन डी की कमी, स्लीप एपनिया, लगातार तनाव और चिंता यह जैसी स्थितियां भी सुबह शरीर में दर्द की वजह बन सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here