डिम्पल यादव का बीजेपी पर हमला ,कहा -दस साल में हर जगह बर्बादी !

0
84


न्यूज़ डेस्क 
आजमगढ़ चुनाव को लेकर बीजेपी और सपा आमने सामने है। हालांकि इस सीट पर कई और उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच ही है। सपा के लिए भले ही आजमगढ़ गढ़ के सामान है लेकिन बीते कुछ सालों में आजमगढ़ में बीजेपी की पहुँच भी काफी मजबूत हुई है। 

समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 सालों में भाजपा की सरकार में हर तरफ बर्बादी का ही मंजर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने जिले के विकास को नया आयाम देने का काम किया।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के विकास को आगे बढ़ाने के लिए ही धर्मेंद्र यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया है। यह चुनाव परिवर्तन और संविधान को बचाने का चुनाव है।

उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी हुई है। वहीं व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। किसान बदहाल है। ऐसे में आजमगढ़ की जनता से अपील है कि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को इस चुनाव में जीताकर नई सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाए।

उन्होंने आगे कहा कि आजमगढ़ हमेशा ही समाजवादियों का गढ़ रहा है। यह नेताजी की कर्मभूमि रही है। नेता जी सदैव आजमगढ़ को अपना दिल समझते थे। आजमगढ़ के विकास में समाजवादी पार्टी की सरकार का योगदान रहा है।

डिंपल यादव ने कहा कि आज युवा रोजगार पाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। आर्थिक रूप से देश कमजोर हुआ है। ऐसे में तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रहे भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। संविधान को बदलने की बात करने वाली वर्तमान सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here