Homeदेशधीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल ,सिखों को बताया सनातन धर्म की...

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल ,सिखों को बताया सनातन धर्म की सेना, एसजीपीसी भड़की

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों से विवाद में आते रहते हैं। इस समय एक बार फिर भी सिखों को लेकर दिए बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बयान में उन्होंने सिखों को सनातन धर्म की सेना बताया है। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को लेकर खासा विवाद छिड़ गया है। खास बात यह है कि धीरेन शास्त्री ने यह बयान पंजाबी सिंगर इंदरजीत निक्कू की मौजूदगी में दिया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान की कड़ी निंदा की है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान की आलोचना की है।

सिख धर्म का ज्ञान नहीं

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरशरण सिंह ग्रेवाल ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बयान की आलोचना करते हुए साफ किया है कि सिख सनातन धर्म की फौज का हिस्सा नहीं है।उन्होंने कहा कि हर धर्म की अलग पहचान है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिख धर्म भी अलग धर्म है। यह किसी भी अन्य धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता है। उन्होंने बागेश्वर धाम के बाबा को अज्ञानी बताते हुए कहा उन्हें सिख धर्म का कोई ज्ञान नहीं है ।बाबा को ना तो सिख इतिहास के बारे में कोई जानकारी है और ना ही उन्हें पंच प्यारों के नाम का उच्चारण करने की समझ है।बाबा को सिख धर्म को सनातन धर्म की सेना बताने के लिए सिखों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए।

सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुरशरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि बाबा को सिख कौम के बारे में आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बाबा के इस बयानों से सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है ।उन्होंने कहा कि सिख प्रत्येक धर्म का सम्मान करते हैं। श्री गुरु नानक देव जी ने सभी को अपने धर्म पर कायम रखने की शिक्षा प्रदान की थी। गुरशरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि बाबा को सिख इतिहास और पांच प्यारों के नाम के उच्चारण करने का भी पता नहीं है।

 

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...