delhi Weather Today: दिल्ली में फिर बढ़ने लगा यमुना का जलस्तर,जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

0
142

न्यूज डेस्क
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले तीन घंटे से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। सुबह 9 बजे 205.58 मीटर यमुना का जलस्तर दर्ज किया गया है। बीते 3 घंटे से मामूली बढ़ोतरी जारी है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को दिन की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्‍ली समेत कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बदरीनाथ नैशनल हाइवे सहित कई रास्‍ते बंद हो गए हैं। कुमाऊं क्षेत्र के उधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए 18 जुलाई को भी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

राजस्थान के कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है। दिल्‍ली में कहर बरपाने के बाद यमुना नदी ने उत्तर प्रदेश का रुख किया है। यूपी के कम से कम 11 जिले बाढ़ में डूबे हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में भारी बाढ़ आई हुई है। मनाली और कुल्लू के बीच का नैशनल हाइवे क्षतिग्रस्त हो चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, जम्‍मू और कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तर राजस्‍थान, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तटीय ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड में बारिश हो सकती है। कर्नाटक के तटीय जिलों दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में भारी बारिश की संभावना के चलते ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here