अफगानिस्तान केंद्रित भूकंप के झटके का असर दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में

0
107

आज दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू के क्षेत्र में था 2:50 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 थी।अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप का झटका बहुत तेज था और वहां बड़े नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है। अफगानिस्तान में आए भूकंप की वजह से दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत में भी तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली के अलावा हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी भूकंप आया। फिलहाल भारत में कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है ।

दिल्ली -एनसीआर में भूकंप से मची अफरा – तफरी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर केंद्रित इस भूकंप की वजह से दिल्ली- एनसीआर की ऊंची इमारत में रहने वाले लोग काफी डर गए। नोएडा गुरुग्राम और फरीदाबाद की सोसाइटी से लोग तेजी से बाहर निकल आए ।दफ्तरों में हालांकि लंच का समय था, लेकिन भूकंप का झटका महसूस करते ही लोग बाहर की ओर भागने लगे।राहत की बात यह है कि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।लोग सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। हिलते पंखे और झूमर दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोग यह बता रहे हैं कि कि किस प्रकार से उन्होंने भूकंप के झटके को महसूस किया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनो में दिल्ली एनसीआर में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा चुके हैं। भूकंप के लिहाज से दिल्ली बेहद संवेदनशील है। दिल्ली में यमुना के आसपास भूकंप क्षेत्र को लेकर वैज्ञानिक कई बार चिंता भी जाहिर कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here