सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 6 लोगों की मौत, 11 रेस्क्यू; अब जर्जर इमारतों पर MCD का बड़ा एक्शन

0
6

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। हादसे में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि राहत और बचाव दल ने 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत गिरते ही चारों तरफ धूल का घना गुबार दिखाई देता है। मलबे में किसी और के दबे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है।

MCD ने आसपास की जर्जर इमारतों को भेजा नोटिस

हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने उसी गली में मौजूद दूसरी जर्जर इमारतों की भी जांच शुरू कर दी है। MCD की ओर से ऐसी इमारतों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनकी हालत खराब बताई जा रही है।

MCD के मुताबिक ढही इमारत की पहचान P-14, सत्य निकेतन के रूप में हुई है। करीब 55 वर्ग गज में बनी यह संपत्ति पुनर्वास कॉलोनी का हिस्सा है और इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर समेत ऊपर के फ्लोर मौजूद थे। बताया गया है कि भवन का निर्माण 1990 के दशक में हुआ था। निगम के रिकॉर्ड में इस संपत्ति की बुकिंग या सीलिंग से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है।

अवैध निर्माण पर सख्ती के आदेश

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने हादसे के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि चार मंजिल से ज्यादा वाले अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

CM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भवन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति इस हादसे के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी जवाबदेही तय कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here