Homeदेशकिसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल राहुल गाँधी से मिले ,एमएसपी पर राहुल करेंगे...

किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल राहुल गाँधी से मिले ,एमएसपी पर राहुल करेंगे हर संभव मदद 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
राहुल गाँधी से किसान नेताओं ने फिर से मुलाकात की है। किसान प्रतिनिधिमंडलों ने कल राहुल गाँधी से संसद में उनसे मुलाकात की है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज मुक्ति जैसे मुद्दों पर बात की। उन्होंने इन मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव डालने की बात कही।

11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी की अपनी मांग दोहराई। इसके अलावा किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने देशभर के किसानों द्वारा झेली जाने वाली समस्याओं को भी राहुल गांधी के समक्ष रखा। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल व राज्यसभा सांसद जयराम रमेश भी उपस्थित रहे।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने इस बात पर बल दिया कि इंडिया गठबंधन एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी हासिल करने के लिए संसद के अंदर और बाहर लगातार प्रयास करेगा।

राहुल गांधी ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह एवं उनका गठबंधन इसके लिए सरकार पर दबाव बनाएगा। इसके अलावा गैरसरकारी संगठन ‘सर्व सेवा संघ’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मंगलवार को संसद में राहुल गांधी से मुलाकात की।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल गांधी किसानों के संगठन से जुड़े लोगों से संसद भवन के भीतर अपने कार्यालय में मुलाकात कर चुके हैं।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हेल्थ इंश्योरेंस के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने हेल्थ इंश्योरेंस में जीएसटी बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इस मुद्दे पर सरकार को पत्र लिखे जाने का भी उल्लेख किया। विपक्षी दलों के सांसद संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर एकत्र हुए और अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल रहे। विरोध कर रहे सांसदों का कहना था कि हेल्थ इंश्योरेंस पर 18 प्रतिशत की जीएसटी मध्यम वर्ग पर एक बहुत बड़ी मार है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...