शादी के 5 महीने बाद मौत… CCTV ने खोला राज?

0
2

 

नोएडा की मॉडल और अभिनेत्री Twisha Sharma की शादी महज़ 5 महीने पहले भोपाल के वकील Samarth Singh से हुई थी। लेकिन 12 मई 2026 को उनकी ज़िंदगी अचानक एक रहस्यमयी मौत में बदल गई। CCTV फुटेज में ट्विशा शाम करीब 7:20 बजे अकेले छत की ओर जाती दिखाई देती हैं… और लगभग एक घंटे बाद उनका शव नीचे लाया जाता है। शुरुआत में इसे suicide बताया गया, लेकिन परिवार ने दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और हत्या की आशंका जताई। FIR में कई विरोधाभास सामने आए, जबकि पोस्टमार्टम से जुड़े सबूतों को लेकर भी गंभीर सवाल उठे। परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों की मदद से सच दबाने की कोशिश हुई। मामला तब और गरमा गया जब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम का आदेश दिया और AIIMS Delhi की मेडिकल टीम को जांच के लिए भोपाल भेजा गया। इसी बीच पति Samarth Singh कई दिनों तक गायब रहा और बाद में जबलपुर कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया। अब पूरा देश पूछ रहा है — आखिर Twisha Sharma की मौत के पीछे सच क्या है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here