Cyclone Michaung: क्‍या हैं म‍िचौंग का मतलब? क‍िसने द‍िया चक्रवात को ये नाम, जानिए कैसे होता है चक्रवातों का नामकरण

0
520

न्यूज डेस्क
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तबाही मचा रहा है। इसकी चपेट में तमिलनाडु के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। करोड़ों की संपत्ति स्वाहा हो गयी है। इस विनाशकारी तूफान ने चेन्नई में अब तक 145 लोगों की जान ले ली है। इसके विनाशकारी रूप को देखते हुए तीन राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

क्या है मिचौंग का अर्थ?

भारत में तबाही मचा रहे साइक्लोन मिचौंग का नाम म्यांमार ने दिया है। इसका मतलब ताकत और लचीलापन होता है। मिचौंग म्यांमी भाषा का शब्द है।

कौन रखता है तूफानों का नाम?

WMO यानी वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन और यूनाइटेड नेशंस इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन (ESCAP) नाम की एक 13 देशों की संस्था दुनियाभर में आने वाले चक्रवात का नामकरण करते हैं। एक बार जो नाम रख दिया जाता है, फिर दोबारा उस नाम को नहीं दोहराया जाता है। आपको बता दें कि तूफान ‘मिचौंग’ साल 2023 में बंगाल की खाड़ी का चौथा तूफान है।

ये 13 देश के हैं सूची में शामिल

  • भारत
  • बांग्लादेश
  • म्यांमार
  • पाकिस्तान
  • मालदीव
  • ओमान
  • श्रीलंका
  • थाईलैंड
  • ईरान
  • कतर
  • सऊदी अरब
  • संयुक्त अरब अमीरात
  • यमन

इस सूची के मुताबिक अब अगले तूफान का नाम पाकिस्तान की ओर से रखा जाएगा। तूफानों के बारे में पूरा ब्यौरा रखने (कब आया,कितने दिन रहा, कितनी तबाही मचाया) इन सबके बारे में रिकॉर्ड रखने के लिए साइक्लोन के नाम रखे जाते हैं।

क्या होते हैं साइक्लोन? ( What Is A Cyclone)

साइक्लोन या चक्रवात हवाओं का बदलता हुआ चक्र है। जिसके केंद्र में निम्न वायुदाब और बाहर हाई वायुदाब होता है। आसान भाषा में समझे तो साइक्लोन हवा की बड़े पैमाने की प्रणाली है, जो कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र के चारों ओर घूमती हैं। चक्रवात के कारण तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक उत्तरी गोलार्ध में साइक्लोन एंटी-क्लॉकवाइज जबकि दक्षिणी गोलार्ध में क्लॉकवाइज घूमता है।

चक्रवात कितने प्रकार के होते हैं? (How Many Types Of Cyclone)

1. उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclone)
2. शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात (Extra-Tropical Cyclone)

उष्णकटिबंधीय चक्रवात

उष्णकटिबंधीय चक्रवात वे होते हैं जो मकर और कर्क रेखा के बीच के क्षेत्रों में विकसित होते हैं। ये सबसे विनाशकारी तूफान होते हैं। उष्णकटिबंधीय साइक्लोन महासागरों की सतह पर उत्पन्न होते हैं। तटीय क्षेत्रों की तरफ बढ़ते हैं। निम्न वायुमंडलीय दबाव, तेज हवाओं और भारी बारिश इनकी विशेषताएं हैं।

उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को विभिन्न नामों से जाना जाता है। उत्तरी अटलांटिक महासागर और पूर्वी उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में हरिकेन कहते है। वहीं, पश्चिमी उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में टाइफून कहा जाता है।

शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात

शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात उष्णकटिबंधीय के तुलना में कम विनाशकारी होते हैं। ये साइक्लोन उत्तरी अटलांटिक महासागर, भूमध्य सागर, उत्तरी प्रशांत महासागर और चीन सागर में बनते हैं। शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवाक ठंडी और गर्म हवाओं के मिलने से बनते हैं। चक्रवात उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों के मौसम में बनते हैं। दक्षिणी गोलार्ध में साल भर बने रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here