बीरेंद्र कुमार झा
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के कार्यालय पर भीड़ ने सोमवार शाम को हमला कर दिया, जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री संगमा सुरक्षित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सैकड़ों लोगों ने उनके ऑफिस को घेर लिया था।दरअसल गारो हिल्स स्थित सिविल सोसाइटी ग्रुप चुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहा है।इसे लेकर लोग भूख हड़ताल पर ही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री पूरा स्थित सीएमओ में 3 घंटे से अधिक समय तक आंदोलनकारी संगठनों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हजारों की भीड़ सीएमओ के पास आई और पथराव करने लगी। सीएमओ तूरा की खिड़कियों पर भी पत्थर फेंके गए।पुलिस की ओर से जवाबी कार्यवाही शुरू ये की गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस पूरे घटनाक्रम और हंगामे में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
मुख्यमंत्री संगमा ने घायल सुरक्षाकर्मियों का जाना हाल
बताया जा रहा है कि भीड़ ने गेट तोड़ने की भी कोशिश की थी,जिसे सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। इस बीच मुख्यमंत्री कौन कोनराड संगमा ने खुद हिंसा में घायल सुरक्षाकर्मियों का हाल-चाल लिया है। वह पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री संगमा के सुरक्षाकर्मियों से बातचीत के वक्त की तस्वीर भी मीडिया में सामने आई है,जिसमें वह घायल सुरक्षाकर्मी के साथ फर्श पर बैठे हुए हैं और घायल पुलिसकर्मी का हाल-चाल पूछते नजर आ रहे हैं।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में से कितने लोग घायल हुए इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
घायलों के लिए ₹50 हजार सहायता राशि घोषित
तुरा शहर में तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू लगा दिया गया । मुख्यमंत्री ने घायलों के लिए ₹50- 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि घायल सुरक्षाकर्मियों के इलाज पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहां करेगी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने कहा कि तुरा स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय पर भीड़ द्वारा किए गए हमले में कम से कम 5 पुलिसको कर्मी घायल हो गए हैं ।उत्तेजित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की वीडियो फुटेज देखी जाएगी और दोषियों की पहचान की जाएगी।
हाल ही में एक मंत्री के घर पर हुआ था हमला
कुछ दिन पहले ही मेघालय के मंत्री अम्पारिन लिंगदोह के घर पर पथराव करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर निंगटिंगर ने कहा कि मंत्री के घर पर हमककरने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।इसका नाम टिबोर लिटिंग है जो मल्कि का निवासी है। अधिकारी ने कहा कि हमले के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है। मंत्री के परिवार के मुताबिक उन्होंने कांच टूटने की आवाज सुनी।परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हमलावर ने दो बार पथराव किया जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी।इसके कुछ दिन पहले भी नजदीक के लैतूमखरा स्थित पुलिस थाने पर हमला कर उसके परिसर में खड़े चार वाहनों को भी आग लगा दी गई थी।

