Crossword Championship 2026: देश की सबसे बड़ी Crossword Competition में Hyderabad Girls बनीं No.1 – Bihar भी पीछे नहीं!

0
54

Crossword Championship 2026: नेशनल लेवल पर आयोजित क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड चैंपियनशिप 2026 के पहले ऑनलाइन राउंड में हैदराबाद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल, विद्याश्रम की अंजलि नंदूरी और आराध्या रंजीत की टीम ने देशभर के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन अपने नाम कर ली।

पटना के छात्र ने बढ़ाया बिहार का मान

बिहार की राजधानी पटना के डॉन बॉस्को एकेडमी के छात्र धैर्य पांडे ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। वहीं पुणे की अवनी अतुल असलेकर तीसरे स्थान पर रहीं।

अभी बाकी हैं दो बड़े मौके

प्रतियोगिता का यह 14वां संस्करण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म crypticsingh.com पर आयोजित हो रहा है। फेज-I के दो और राउंड 19 और 26 अप्रैल को होने हैं, जिसमें छात्र अभी भी हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। खास बात यह है कि प्रतिभागी टीम या सोलो, दोनों फॉर्मेट में भाग ले सकते हैं।

बिहार में दरभंगा की छात्रा नंबर-1

राज्य स्तर पर भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार में दरभंगा के एस.एस. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की अंजलि मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं पटना शहर में डीपीएस के नन्या देव सिंह और हेमांग चंद्र की टीम टॉप पर रही।

देशभर के टॉपर्स ने दिखाई प्रतिभा

महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों से भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हर राज्य से उभरते टैलेंट ने इस प्रतियोगिता को और भी प्रतिस्पर्धी बना दिया।

ग्रैंड फिनाले तक का सफर शुरू

यह दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता मानी जाती है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों फॉर्मेट में आयोजित होती है। फेज-I से क्वालिफाई करने वाले प्रतिभागी फेज-II में आमने-सामने मुकाबला करेंगे और अंत में चयनित छात्र राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here