HomeदेशMSME को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला 

MSME को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
मोदी सरकार पर एमएसएमई की बर्बादी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार ने सुनियोजित तरीके से एमएसएमई सेक्टर को बर्बाद किया है और यह सब सरकार की विनाशकारी नीतियों की वजह से हुआ है। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि सरकार को अपने आर्थिक एजेंडे पर पुन:विचार करना चाहिए और मित्रवादी पूंजीवाद की नीति त्यागनी चाहिए। बता दें कि मोदी सरकार केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश करने वाली है।

जयराम रमेश यह भी कहा कि आगामी बजट का आकलन इस आधार पर किया जाएगा कि इसमें भारत के एमएसएमई क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए क्या रहेगा।

 रमेश ने एक बयान में कहा, ‘‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) भारत की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा हैं। भारत की जीडीपी में इनकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत और हमारे निर्यात में लगभग 45 प्रतिशत है। कुल मिलाकर इस क्षेत्र में 12 करोड़ लोगों को रोज़गार मिलता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने अपनी विनाशकारी नीतियों से और जानबूझकर इस क्षेत्र को नज़रअंदाज़ करके भारत के एमएसएमई को सुनियोजित ढंग से ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, असफल जीएसटी, लॉकडाउन, चीन से सामानों के आयात का एमएसएमई क्षेत्र पर बुरा असर पड़ा है।

जयराम रमेश ने दावा किया, ‘‘एमएसएमई को उच्च कर दरों, गंभीर ऋण संकट और उच्च लागत कीमतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से बड़े पैमाने पर इस क्षेत्र के कारोबार बंद भी हुए हैं। आश्चर्य की बात नहीं है कि आज सकल घरेलू उत्पाद में उनका योगदान दशकों में सबसे कम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वयंभू नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को अपने आर्थिक एजेंडे पर फिर से विचार करना चाहिए, अपने मित्रवादी पूंजीवाद को त्यागना चाहिए और सनक से भरे नीति निर्धारण को समाप्त करना चाहिए।’’
 कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आगामी बजट का आकलन इस आधार पर किया जाएगा कि यह भारत के एमएसएमई क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए क्या करता है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...