बीरेंद्र कुमार झा
कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार चुनावी राज्यों के स्क्रीनिंग कमिटी केगठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
गौरव गोगोई को राजस्थान की जिम्मेदारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता पार्टी सांसद गौरव गोगोई करेंगे तथा गणेश गोदियाल और अभिषेक दत्त इसके सदस्य होंगे ।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेता इस समिति के पदेन सदस्य होंगे।
मध्य प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष होंगे जितेंद्र सिंह
मध्यप्रदेश के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह होंगे। अजय कुमार लल्लू और सप्तगिरि उलका इसमें सदस्य होंगे।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कुछ अन्य वरिष्ठ नेता इसके पदेन सदस्य होंगे।
छत्तीसगढ़ स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे अजय माकन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन छत्तीसगढ़ के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। हनुमनतैया और नेटा डिसूजा इसके सदस्य होंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव,कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज,प्रभारी कुमारी शैलजा और कुछ इसमें पदेन सदस्य होंगे।
के मुरलीधरण होंगे तेलंगाना के स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष
कांग्रेस सांसद के मुरलीधरन तेलंगाना के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। बाबा सिद्दीकी और जिग्नेश मेवानी इसके सदस्य होंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कुछ अन्य नेता इसके पदेन सदस्य होंगे।
क्या है स्क्रीनिंग कमेटी का काम
स्क्रीनिंग कमिटी चुनावी राज्य की हर सीट पर कुछ संभावित उम्मीदवारों का नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है, जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाया जाता है।इन सभी राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।

