राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का निधन

0
242

न्यूज डेस्क: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज निधन हो गया है। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे जहां वे अचानक बीमार पड़ गए और उनका निधन हो गया। यात्रा के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,डाक्टरों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया है।

राहुल गांधी ने रोकी भारत जोड़ो यात्रा

संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन के बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। करीब 8.45 पर उनकी तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए। चौधरी संतोख सिंह 76 साल के थे।

सांसद चौधरी संतोख सिंह के पार्थिव शरीर को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है। वह दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के मंत्रिमंडल में भी बतौर मंत्री सेवाएं दे चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया खेद

संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। खड़गे ने लिखा, “हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ. उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है. दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here