भारतीय टेस्ट टीम से क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को बाहर कर दिया गया।इसके बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया था कि सिराज के साथ भेदभाव हुआ है।इस पर कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने बयान दिया है।उन्होंने कहा कि मैं मसूद जी से बस यही गुजारिश करूंगी कि वे राजनीति और खेल को अलग रखें। वे प्लीज खेलों में दखल न दें।
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि खेलों का अपना एक अलग दायरा होता है, योग्यता तय करने के अपने पैमाने होते हैं।हर खिलाड़ी का अपना एक अलग संघर्ष होता है।मेरा मानना है कि भले ही हम राजनीतिक दांव-पेच में उलझे रहें, लेकिन हमें खेलों या खिलाड़ियों को अपनी राजनीतिक चर्चाओं में नहीं घसीटना चाहिए।मुझे यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने मोहम्मद सिराज को टीम से निकाले जाने पर कहा कि मेरा मानना है कि इससे पहले भी सरफराज को नहीं चुना गया था।पहले उनसे कहा गया था कि उनका शरीर भारी है, वगैरह-वगैरह। उन्होंने अपना वजन कम किया और घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बावजूद उन्हें टीम में क्यों नहीं चुना गया।मोहम्मद सिराज पॉजिटिव क्रिकेट खेल रहे थे, अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और बुमराह की जगह टीम के लिए काफी मददगार साबित हुए।टीम को जब भी उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।फिर उन्हें क्यों नहीं चुना गया?

