Homeदेशबीजेपी दफ्तर के सामने शिफ्ट हो रहा है कांग्रेस का मुख्यालय ,नया...

बीजेपी दफ्तर के सामने शिफ्ट हो रहा है कांग्रेस का मुख्यालय ,नया पता होगा 9 कोटला रोड 

Published on

न्यूज़ डेस्क 

कांग्रेस का मुख्यालय अब 24 अकबर रोड नहीं रहेगा। कांग्रेस दफ्तर का पता अब बदलने जा रहा है। जनवरी में किसी भी दिन कांग्रेस मुख्यालय का नया पता होगा। कांग्रेस का यह मुख्यालय अब दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर जा रहा है। पास में ही बीजेपी का मुख्यालय है।    

कांग्रेस के नए दफ्तर का नाम इंदिरा भवन के नाम से जाना जाएगा। अभी कांग्रेस का दफ्तर दिल्ली में 24 अकबर रोड पर स्थित है, यह लुटियंस दिल्ली में स्थित टाइप सात  बंगले में स्थित है। 1978 में इंदिरा गांधी ने इसका उद्घाटन किया था। 44 सालों से यही दफ्तर कांग्रेस के उतार-चढ़ाव का गवाह रहा है।

  बता दें कि कांग्रेस का नया दफ्तर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बन रहा है। यह भवन बनकर लगभग तैयार भी हो गया है।कांग्रेस का नया दफ्तर अहमद पटेल और मोतीलाल बोहरा की देख रेख में बना है। हालांकि, अब दोनों नेताओं का निधन हो चुका है। नए दफ्तर का पता 9 कोटला रोड होगा।  इसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर इंदिरा भवन रखा गया है। 

यह भी बता दें कि कांग्रेस का नया दफ्तर 6 मंजिला बनाया गया है।  इसे सभी आधुनिक सुख सुविधाओं को ध्यान मे रखकर बनाया गया है। पीडब्ल्यूडी  ने इसी साल मार्च में नए दफ्तर के बाहर थोड़ी तोड़ फोड़ भी की थी। तब एक अधिकारी ने बताया था कि कोई ज्यादा टूट फूट नहीं की गई थी। बल्कि कर्मचारियों के लिए साइड एंट्री पर तीन अतिरिक्त सीढ़ियां बनाई गई थीं, इनकी अनुमति एमसीडी से नहीं ली गई थी। ऐसे में इन्हें तोड़ा गया था। 

इससे पहले बीजेपी ने 2018 में हेडक्वार्टर को नई इमारत में शिफ्ट किया था। पीएम मोदी ने इस तीन मंजिला नए दफ्तर का उद्घाटन किया था। यह 1.70 लाख स्क्वायर फीट में फैला है।  इसी के साथ बीजेपी पहली ऐसी पार्टी बन गई थी, जिसने अपना दफ्तर लुटियन जोन से बाहर शिफ्ट किया था। बीजेपी के इस दफ्तर को रिकॉर्ड डेढ़ साल के अंदर बनाया गया था। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस अपना दफ्तर शिफ्ट करेगी।

Latest articles

टूटा एजबेस्टन का घमंड, भारत ने पहली बार इंग्लैंड को हराया, दर्ज की सबसे बड़ी जीत

एजबेस्टन टेस्ट में टीम प्रबंधन ने जिस उम्मीद के साथ आकाश दीप को प्लेइंग...

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भगवा-ए-हिंद’ वाले बयान पर भड़के उदित राज, ‘सुधार जाओ

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कांग्रेस नेता उदित राज भड़क...

सीमांचल में ओवैसी का नया पैंतरा, सेकुलर नैरेटिव को चुनौती देने की रणनीति में जुटा NDA

एनडीए सीमांचल में सेकुलर नैरेटिव को चुनौती देने की रणनीति में जुटा हुआ है।...

20 साल बाद ठाकरे परिवार एक साथ,फडणवीस ने वो किया जो बालासाहेब नहीं कर पाए

महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे...

More like this