Homeदेशकांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हुआ हमला, चुनाव प्रचार के दौरान घटी...

कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हुआ हमला, चुनाव प्रचार के दौरान घटी यह घटना

Published on

शुक्रवार की शाम उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हमला करने का एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार जब शुक्रवार की शाम अपना चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी माला पहनाने के बहाने एक शख्स उनके करीब पहुंचा और उन पर थप्पड़ चला दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद अनुसंधान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम 6:53 बजे इसे सूचना मिली कि पुस्ता, स्वामी सुभ्रमण्यम भवन स्थित आप दफ्तर के पास कन्हैया कुमार एक मीटिंग है।इस मीटिंग की आयोजिका छाया शर्मा थी।मीटिंग की समाप्ति के बाद वे बाद जब वे कन्हैया कुमार को छोड़ने आईं , इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और कन्हैया कुमार को माला पहनाने के क्रम में उनपर इंक फेंका और हमले की कोशिश की।जब छाया ने बीच बचाव की कोशिश की तो उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया और धमकी दी गई।

हमला के पीछे मनोज तिवारी के आदमी का हाथ होने का आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर हुए हमला मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई।इस मामले में पुलिस द्वारा अनुसंधान कार्य जारी है। इधर, कन्हैया कुमार के लोगों का कहना है कि इस हमले के पीछे बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी का हाथ है और हमलावर मनोज तिवारी का करीबी है।गौरतलब है कि मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।मनोज तिवारी 2019 के चुनाव में इस क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this